खेल की खबरें | जापान एशियाई विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप में शीर्ष दो टीमों के करीब पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सऊदी अरब 13 अंक से साथ ग्रुप में शीर्ष पर है जिसके बाद आस्ट्रेलिया के 10 अंक हैं जबकि जापान नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

सऊदी अरब 13 अंक से साथ ग्रुप में शीर्ष पर है जिसके बाद आस्ट्रेलिया के 10 अंक हैं जबकि जापान नौ अंक के साथ तीसरे स्थान पर है।

छह टीमों के दो ग्रुप में से प्रत्येक से दो शीर्ष टीमें कतर में अगले साल होने वाले विश्व कप के लिये क्वालीफाई कर लेंगी।

जापान के लिये एकमात्र गोल जुनया इतो ने किया। जापान की टीम 1998 के बाद से हर विश्व कप में खेली है लेकिन इस बार उस पर इससे चूकने का खतरा मंडरा रहा है।

सऊदी अरब और आस्ट्रेलिया ने गोलरहित ड्रा खेला।

ओमान की टीम सात अंक लेकर चौथे स्थान पर है। उसने चीन से 1-1 से ड्रा खेला। चीन चार अंक से पांचवें स्थान पर है।

ग्रुप ए में दक्षिण कोरिया ने संयुक्त अरब अमीरात को 1-0 से हराया जिससे वह लगातार 10वीं बार विश्व कप में पहुंचने की ओर बढ़ रहा है।

दक्षिण कोरिया ग्रुप ए में ईरान के बाद दूसरे स्थान पर है। ईरान ने लेबनॉन को 2-1 से शिकस्त दी।

ईरान के 13 अंक हैं जबकि दक्षिण कोरिया के 11 अंक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट