विदेश की खबरें | जापानी जल क्षेत्र में चीनी पोत के प्रवेश पर जापान ने विरोध दर्ज कराया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. जापानी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए और मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के पास जाने का प्रयास किया जिस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे ।
जापानी तटरक्षक अधिकारियों ने बताया कि चीन के दो जहाज जापान के दावे वाले जलक्षेत्र में रविवार की सुबह घुस गए और मछली पकड़ने वाली जापानी नौका के पास जाने का प्रयास किया जिस पर चालक दल के तीन लोग सवार थे ।
उन्होंने बताया कि वे अब भी वहां बने हुये हैं और वहां से निकलने की जापानी अधिकारियों के निर्देश एवं चेतावनी को अनसुना कर रहे हैं ।
यह भी पढ़े | Coronavirus Vaccine Update: जॉनसन एंड जॉनसन ने बंद किया COVID19 वैक्सीन का ट्रायल.
चीनी तट रक्षक जहाज नियमित तौर पर जापान के नियंत्रण वाले दक्षिणी सेंकाकू द्वीप के आस पास जल क्षेत्र का उल्लंघन करते रहते हैं। इस क्षेत्र पर चीन भी दावा करता है और इसे दिआओयू बताता है ।
मुख्य कैबिनेट सचिव कत्सुनोबू कातो ने मंगलवार को कहा कि यह दुखद है कि चीनी तटरक्षक बलों का दो जहाज जापानी जलक्षेत्र में मौजूद है।
उन्होंने कहा कि जापान चीन से इसका सख्त विरोध करता है और मांग करता है कि चीनी जहाज तत्काल जापानी जल क्षेत्र से निकल जायें ।
उन्होंने कहा कि जापान अपने जल, थल और वायु क्षेत्र का बेहद मजबूती से बचाव करेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)