विदेश की खबरें | सुरक्षा चिंताओं के बीच जापान, इटली रक्षा संबंध मजबूत करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. किशी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और इटली के रक्षा मंत्री लोरेंजो गुएरिनी ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के संभावित विस्तार और रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा की।
किशी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने और इटली के रक्षा मंत्री लोरेंजो गुएरिनी ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के संभावित विस्तार और रक्षा प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा की।
किशी ने विस्तृत जानकारी देने से इनकार करते हुए कहा कि तोक्यो की यात्रा कर रहे गुएरिनी ने विशेष रूप से जापान के अगली पीढ़ी के एफएक्स लड़ाकू विमान में संभावित इतालवी भागीदारी में रुचि व्यक्त की।
यह 40 वर्षों में जापान का पहला घरेलू रूप से विकसित लड़ाकू विमान होगा।
दोनों मंत्रियों ने कहा कि यूक्रेन पर रूस का आक्रमण न केवल यूरोप में, बल्कि एशिया में भी अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की नींव को कमजोर करेगा और यह "पूरी तरह अस्वीकार्य है।"
किशी ने कहा कि जापान हिंद-प्रशांत क्षेत्र में इटली के हित और भागीदारी का बहुत सम्मान करता है, जहां चीन की लगातार बढ़ती सैन्य गतिविधि ने तनाव बढ़ा दिया है।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)