खेल की खबरें | कोरोना वायरस महामारी के कारण जापान ग्रां प्री रद्द

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सुजुका में यह रेस 10 अक्टूबर को होनी थी।

सुजुका में यह रेस 10 अक्टूबर को होनी थी।

एफवन ने बयान में कहा, ‘‘देश में महामारी से जुड़ी मौजूदा जटिलताओं को देखते हुए जापान सरकार ने इस सत्र में रेस को रद्द करने का फैसला किया है।’’

बयान के अनुसार, ‘‘फार्मूला वन अब संशोधित कार्यक्रम पर काम कर रहा है और आगामी हफ्तों में अंतिम कार्यक्रम की घोषणा करेगा।’’

रेस को रद्द करने के फैसले से फार्मूला वन के एशिया चरण को एक और झटका लगा है। इससे पहले आस्ट्रेलिया और सिंगापुर ग्रांप्री को भी रद्द किया गया जबकि शंघाई में चीन ग्रां प्री को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है।

पिछले साल महामारी के कारण रेसों के स्थगित और रद्द होने के कारण 2020 सत्र जुलाई तक शुरू नहीं हो पाया था और इसमें दिसंबर तक सिर्फ 17 रेस का आयोजन किया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘फार्मूला वन ने इस साल और 2020 में दर्शाया है कि हम मौजूदा अनिश्चितताओं के अनुसार सामंजस्य बैठा सकते हैं और इनका हल निकाल सकते हैं। इस साल फार्मूला वन रेस की मेजबानी के इच्छुकों की संख्या से हम रोमांचित हैं।’’

इस सत्र में अधिकांश रेस यूरोप और पश्चिमी एशिया में होंगी। आयोजकों ने शुरुआत में सत्र में 23 रेस की योजना बनाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now