मंत्रालय ने बुधवार को यह फैसला किया और अब अमेरिका से इस संबंध में बातचीत करनी है कि ‘एजिस एशोर सिस्टम’ को किए गए भुगतान और खरीद अनुबंध का क्या किया जाए।
मंत्रालय के मिसाइल रक्षा कार्यक्रम को अद्यतन करने और देश की रक्षा मुद्रा को बढ़ाने के लिए इस साल के अंत में जापान की मूल रक्षा योजना में बदलाव करने की संभावना है।
यह भी पढ़े | UAE और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक लौटे स्वदेश.
जापान के रक्षा मंत्री तारो कोनो ने इस माह की शुरुआत में कहा था कि यह पाया गया कि दो नियोजित प्रणालियों में से एक के सुरक्षा हार्डवेयर को फिर से डिजाइन किए बिना सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की जा सकती है, यह अधिक समय लेने वाली और महंगी प्रक्रिया होगी। इसलिए उन्होंने ‘एजिस एशोर सिस्टम’ की ‘‘तैनाती प्रक्रिया को रोकने’’ का फैसला किया है।
कानो ने कहा था, ‘‘उसमें लगने वाले धन और समय पर गौर करते हुए, मेरे पास कोई विकल्प नहीं था और मैंने पाया कि योजना को आगे बढ़ाना तर्कसंगत नहीं है।’’
यह भी पढ़े | इस्लामाबाद: राजनयिकों की संख्या कम करने के भारत के फैसले पर बौखलाया पाकिस्तान.
जापान की सरकार ने 2017 में देश के मौजूदा रक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए एजिस एशोर सिस्टम की दो मिसाइल रक्षा प्रणालियों को तैनात करने की मंजूरी दी थी। इनमें समुद्र में एजिसयुक्त विध्वंसक और जमीन पर ‘पैट्रियट’ मिसाइल शामिल थी।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY