खेल की खबरें | चिली को हराकर जापान महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. जापान ने पहले दो क्वार्टर में एक-एक गोल करके चिली को 2-0 से हराकर मंगलवार को यहां एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

रांची, 16 जनवरी जापान ने पहले दो क्वार्टर में एक-एक गोल करके चिली को 2-0 से हराकर मंगलवार को यहां एफआईएच महिला ओलंपिक क्वालीफायर के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

जापान की तरफ से पहला गोल काना उराता ने पहले मिनट में ही कर दिया था। उन्होंने यह मैदानी गोल खेल के 23वें सेकंड में किया। इसके बाद मियु हासेगावा ने 23वें मिनट में पेनल्टी कार्नर को गोल में बदलकर उसकी बढ़त दोगुनी की।

जापान इस तरह से पूल ए में सात अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। विश्व में पांचवें नंबर की टीम जर्मनी के भी सात अंक थे लेकिन वह गोल अंतर के कारण इस पूल में शीर्ष पर रहा।

गुरुवार को होने वाले सेमीफाइनल में जापान का सामना पूल बी से शीर्ष पर रहने वाली टीम से होगा, जबकि जर्मनी अन्य पूल से दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से भिड़ेगा।

जापान की टीम ने शुरू में ही अपने इरादे जतला दिए और पहले मिनट में ही गोल करने से उसने चिली को दबाव में ला दिया था। उसने इसके बाद भी अपना दबदबा बनाए रखा।

विश्व में 23वें नंबर के चिली ने मध्यांतर के बाद अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जापान ने अपनी पूरी ताकत गोल बचाने पर लगा दी। जापान ने भी तीसरे क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए थे लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा पाया। जापान को अंतिम 6 मिनट में भी दो पेनल्टी कार्नर मिले थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू