खेल की खबरें | भारत को महिला एशिया कप हॉकी में जापान ने 2-0 से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गत चैम्पियन भारत को रविवार को यहां महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए के दूसरे मैच पूल ए में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान से 0-2 से उलटफेर का सामना करना पड़ा।

मस्कट, 23 जनवरी गत चैम्पियन भारत को रविवार को यहां महिला एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में पूल ए के दूसरे मैच पूल ए में एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जापान से 0-2 से उलटफेर का सामना करना पड़ा।

जापान ने नागा यूरी (दूसरे मिनट) और साकी तनाका (42वें मिनट) के गोल से भारतीयों को चौंका दिया।

भारतीय खिलाड़ियों को धीमी शुरुआत करना महंगा पड़ा क्योंकि जापान ने दूसरे मिनट में नागाई यूरी के गोल से बढ़त हासिल कर ली।

एक गोल से पिछड़ने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने आक्रामक रवैया अपनाया पहले क्वार्टर में दो पेनल्टी कार्नर हासिल किए लेकिन दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

जापान ने इसके बाद अपनी रक्षापंक्ति को मजबूत किया और भारतीय कई मौके बनाने के बाद भी गोल करने में नाकाम रही।

जापान ने इसके बाद 42वें मिनट में दूसरा गोल कर भारतीयों को पूरी तरह से चौका दिया।

भारतीय टीम ने इसके बाद आक्रामक खेल दिखाया और फिर से दो पेनल्टी कॉर्नर हासिल की लेकिन खिलाड़ी दोनों को गोल में बदलने में नाकाम रहे।

जापान अब पूल ए में दो मैचों में इतने ही जीत के साथ शीर्ष पर है, जबकि भारत अपने पहले मैच में मलेशिया पर 9-0 से जीत दर्ज करने के बाद दूसरे स्थान पर है।

भारत का अगला पूल मैच सोमवार को सिंगापुर से होगा।

दोनों पूलों से शीर्ष दो टीमें टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू