देश की खबरें | जापान ने अगले पांच वर्षों में भारत में 3.2 लाख करोड़ रुपये के निवेश लक्ष्य की घोषणा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ यूक्रेन संकट सहित अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा के बाद अगले पांच वर्षों में भारत में पांच ट्रिलियन येन (3,20,000 करोड़ रुपये) के निवेश लक्ष्य की घोषणा की।

नयी दिल्ली, 19 मार्च जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने शनिवार को अपने भारतीय समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ यूक्रेन संकट सहित अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा के बाद अगले पांच वर्षों में भारत में पांच ट्रिलियन येन (3,20,000 करोड़ रुपये) के निवेश लक्ष्य की घोषणा की।

दोनों पक्षों ने एक अलग स्वच्छ ऊर्जा साझेदारी को मजबूत करने के अलावा कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को विस्तार देने के लिए छह समझौतों पर हस्ताक्षर किए।

बैठक के बाद मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘भारत-जापान भागीदारी को और गहन करना सिर्फ दोनों देशों के लिए ही महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि इससे हिन्द प्रशांत क्षेत्र और पूरे विश्व के स्तर पर भी शांति, समृद्धि और स्थिरता को प्रोत्साहन मिलेगा।’’

वहीं, जापान के प्रधानमंत्री किशिदा ने कहा, ‘‘हमने यूक्रेन की स्थिति पर चर्चा की। रूसी हमला गंभीर मामला है और इसने अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की जड़ों को हिला दिया है। हमें इस मामले पर एक मजबूत संकल्प के साथ गौर करने की जरूरत है।’’

किशिदा ने कहा, ‘‘मैंने मोदी से कहा कि किसी भी क्षेत्र में ताकत के जरिये यथास्थिति को बदलने के एकतरफा प्रयासों की अनुमति नहीं दी जा सकती। हम दोनों अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर सभी संघर्षों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर सहमत हुए।’’

द्विपक्षीय व्यापार संबंधों का जिक्र करते हुए किशिदा ने कहा कि जापान का अगले पांच वर्षों में भारत में ‘पांच ट्रिलियन येन’ (3,20,000 करोड़ रुपये) का निवेश लक्ष्य है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने घोषणा की है कि अगले पांच वर्षों में हम भारत में पांच ट्रिलियन येन का निवेश करेंगे और अपने सहयोग को और मजबूत करेंगे।’’

यह घोषणा 2014 की निवेश प्रोत्साहन साझेदारी के अनुरूप है, जब दोनों पक्ष 2014 से 2019 तक 3.5 ट्रिलियन येन के जापानी निवेश के लिए सहमत हुए थे।

वार्ता के बाद, जापान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र के लिए एक सतत विकास पहल की भी घोषणा की।

विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मोदी और किशिदा के बीच दोनों देशों की भागीदारी को लेकर सार्थक चर्चा हुई। वार्ता के नतीजे जापान के साथ भारत के प्रगाढ़ रिश्ते को दिखाते हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि भारत और जापान सुरक्षित, भरोसेमंद और स्थिर ऊर्जा आपूर्ति के महत्व को समझते हैं।

दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने का भी संकल्प लिया। जापान के प्रधानमंत्री ने कहा कि एक नयी विश्व व्यवस्था के लिए काम करने की आवश्यकता है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार के लिए तथा दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त बनाने का आह्वान किया।

किशिदा ने कहा कि दोनों पक्ष रक्षा सहयोग बढ़ाएंगे और सैन्य अभ्यास को आगे बढ़ाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अगली ‘टू प्लस टू’ विदेश और रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता जल्द ही आयोजित की जाएगी। किशिदा ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग का विस्तार होगा।

जापान के प्रधानमंत्री एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की अपनी पहली यात्रा पर अपराह्न करीब 3:40 बजे दिल्ली पहुंचे। किशिदा रविवार सुबह कंबोडिया के लिए प्रस्थान करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की लय हासिल करना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट