देश की खबरें | 23 जनवरी : खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।

नयी दिल्ली, 23 जनवरी खून के बदले आजादी देने का वादा करने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा है। 23 जनवरी 1897 को उड़ीसा (अब ओडिशा) के कटक में एक संपन्न बांग्ला परिवार में जन्मे बोस अपने देश के लिए हर हाल में आजादी चाहते थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और अंतिम सांस तक देश की आजादी के लिए संघर्ष करते रहे।

‘नेताजी’ हर कीमत पर मां भारती को आजादी की बेड़ियों से मुक्त कराने को आतुर देश के उग्र विचारधारा वाले युवा वर्ग का चेहरा माने जाते थे। वह कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे। देश की स्वतंत्रता के इतिहास के महानायक बोस का जीवन और उनकी मृत्यु भले ही रहस्यमय मानी जाती रही हो, लेकिन उनकी देशभक्ति सदैव असंदिग्ध और अनुकरणीय रही।

देश-दुनिया के इतिहास में 23 जनवरी की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1897 : भारत में ब्रिटिश शासन के खिलाफ क्रांति का बिगुल फूंकने वाले सुभाष चंद्र बोस का जन्म।

1920 : हवाई परिवहन और वायु डाक सेवा की शुरुआत।

1926 : महाराष्ट्र की राजनीति की नब्ज समझने वाले बाल ठाकरे का जन्म। उन्होंने क्षेत्रीय दल शिवसेना का गठन किया और सत्ता के गलियारों तक रास्ता बनाया।

1965 : दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।

1971: सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में राष्ट्रमंडल के आदर्शों पर तैयार हो रहे घोषणापत्र में बदलाव किया गया, जिससे ब्रिटेन द्वारा दक्षिण अफ्रीका को हथियारों की बिक्री का रास्ता साफ।

1973 : अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा वियतनाम शांति समझौते की घोषणा और इसके साथ ही अमेरिका द्वारा लड़ा गया सबसे लंबा युद्ध समाप्त हो गया। युद्धविराम 27 जनवरी से लागू हुआ।

1977 : इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस के खिलाफ आम चुनाव लड़ने के लिए कई राजनीतिक दलों को मिलाकर जनता पार्टी की स्थापना की गई।

1989 : ताजिकिस्तान में शक्तिशाली भूकंप में सैकड़ों लोगों की मौत।

1997 : मेडलीन अल्ब्राइट ने राष्ट्रपति बिल क्लिंटन की सरकार में विदेश मंत्री का पदभार संभाला। वह अमेरिका की पहली महिला विदेश मंत्री थीं।

2002 : अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल का पाकिस्तान के कराची से अपहरण कर लिया गया। बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

2009 : फिल्मों और टेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान के दृश्यों के प्रदर्शन पर लगा प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया।

2020 : ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने ब्रिटिश सरकार के ब्रेक्जिट कानून को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? क्राइस्टचर्च में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट