जरुरी जानकारी | जनता जर्नादन की सेवा कांग्रेस सरकार के लिए नौंटकी करने का साधन बन गई: पीयूष गोयल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार अपनी अंदरूनी समस्याओं और भ्रष्टाचार में इतनी बुरी तरह से लिप्त है कि गलत आंकड़े देकर जनता जर्नादन की सेवा उनके लिए नौटंकी करने का साधन बन गई है।

जयपुर, 18 जून केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को कहा कि प्रदेश सरकार अपनी अंदरूनी समस्याओं और भ्रष्टाचार में इतनी बुरी तरह से लिप्त है कि गलत आंकड़े देकर जनता जर्नादन की सेवा उनके लिए नौटंकी करने का साधन बन गई है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल कोटपूतली में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोंधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार ने पिछले विधानसभा चुनाव में अपने घोषणा पत्र में जनता से कई वादे किए थे लेकिन सरकार उन्हें पूरा करने में असफल रही है।

गोयल ने कहा, ‘हमने सम्मान के साथ एक सार्थक विपक्ष की भूमिका निभाई।’

उन्होंने प्रदेश सरकार पर किसानों, प्रदेशवासियों से अन्याय करने और उद्योग व व्यापार जगत को आगे नहीं बढ़ने देने का आरोप लगाया।

केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार पर केंद्र की योजनाओं को बाधित करने का आरोप लगाते हुए कहा “राजस्थान में गत साढ़े चार वर्षो में भ्रष्टाचारी अशोक गहलोत की सरकार ने केंद्र सरकार की योजनाओं को लागू करने में बाधा पैदा की।”

गोयल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हजारों करोड़ रुपये राजस्थान में भेजे गए लेकिन उस कार्यक्रम में प्रगति और गति नहीं है।

राज्य में तेल की ज्यादा कीमतों पर उन्होंने कहा कि जहां केंद्र ने शुल्क घटा दिए हैं, वहीं राज्य सरकार पेट्रोल और डीजल पर से मूल्य वर्धित कर (वैट) नहीं घटा रही है।

उन्होंने कहा कि जल-जीवन मिशन के तहत नल से जल पहुंचाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया। जयपुर ग्रामीण से भाजपा सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

कुंज दिलीप अनुराग पाण्डेय

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू