खेल की खबरें | भारत दौरे से बाहर किये जाने के बाद टेस्ट करियर पर फैसला करने का विचार कर रहे जंपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा अगले महीने भारत में शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अनदेखी किये जाने के बाद काफी निराश हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें लाल गेंद के करियर में सुधार के बजाय अन्य प्रारूपों पर ध्यान लगाना चाहिए।

मेलबर्न, 14 जनवरी आस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जंपा अगले महीने भारत में शुरू हो रही चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला के लिये अनदेखी किये जाने के बाद काफी निराश हैं और उन्हें लगता है कि उन्हें लाल गेंद के करियर में सुधार के बजाय अन्य प्रारूपों पर ध्यान लगाना चाहिए।

जंपा ने ‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ से कहा, ‘‘मैं बहुत निराश हूं, मैं इस दौरे के लिये टीम में होना पसंद करता। मुझे लगा कि मैं जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बढ़ रहा हूं, यह (विशेषकर) मेरे लिये टेस्ट क्रिकेट का शानदार मौका होता। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘छह हफ्ते पहले मुझे संदेश मिला था कि यह मेरे लिये बहुत अच्छा मौका होने वाला था और मैं संभवत: इस दौरे पर हो सकता हूं लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मैं इससे निराश हूं और अब इससे इतर करने का समय आ गया है। ’’

जंपा ने कहा, ‘‘मैं इस दौरे पर शामिल होने के लिये काफी उत्साहित था और संदेश था कि मेरी गेंदबाजी वहां उपयोगी साबित हो सकती है। लेकिन शायद अंतिम क्षण में मन बदल गया। ’’

जंपा ने कहा कि उन्हें अभी अपने टेस्ट करियर पर फैसला करना है क्योंकि उनकी प्राथमिकता अब भी भारत में इस साल के अंत में होने वाला वनडे विश्व कप और अगले साल होने वाला टी20 विश्व कप है।

इस 30 साल के खिलाड़ी ने कहा, ‘‘मैं लाल गेंद के क्रिकेट के लिये पूरी तरह दरवाजा बंद नहीं करने जा रहा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जीवन संतुलन का ही नाम है। मेरा भी परिवार है और फिर सफेद गेंद के दौरे और विश्व कप आ रहे हैं। इसलिये मुझे अपने शरीर, खुद के लिये और अपने परिवार के लिये सर्वश्रेष्ठ सोचने की कोशिश करनी होगी। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू