AUS vs SL, ICC World Cup 2023 Innings Update: एडम जम्पा और पैट कमिंस ने कराई ऑस्ट्रेलिया की वापसी, श्रीलंका ने दिया 210 रन का टारगेट

लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर चार विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलया ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी 43.3 ओवर में महज 209 रन पर समेट दी.

Australia vs Sri Lanka (Photo Credit: Cricket Australia/Sri Lanka)

AUS vs SL, ICC World Cup 2023: लखनऊ, 16 अक्टूबर लेग स्पिनर एडम जम्पा (47 रन पर चार विकेट) और कप्तान पैट कमिंस (32 रन पर दो विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑस्ट्रेलया ने आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप मैच में शनिवार को यहां श्रीलंका की पारी 43.3 ओवर में महज 209 रन पर समेट दी. सलामी बल्लेबाजों कुसल परेरा (78) और पथुम निसंका (61) की अर्धशतकीय पारियों और दोनों के बीच 130 गेंद में 125 रन की साझेदारी के दम पर श्रीलंका ने दमदार शरूआत की लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद उसकी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गयी. परेरा ने 82 गेंद की पारी में 12 जबकि निशंका ने 67 गेंद की पारी में आठ चौके जड़े. इन दोनों की बल्लेबाजी के दौरान टीम आसानी से 300 रन तक पहुंचती दिख रही थी. यह भी पढ़ें: एडम ज़म्पा के चार विकेट ने श्रीलंका को ठोस शुरुआत के बावजूद 209 रन पर रोका, पथुम निसांका, कुसल परेरा ला खेला अर्धशतकीय पारी

इन दोनों खिलाड़ियों को कमिंस ने पवेलियन की राह दिखाई। कमिंस की गेंद पर डेविड वॉर्नर ने शानदार कैच लपककर निशंका की पारी को खत्म किया जिसके बाद उन्होंने परेरा को बोल्ड कर श्रीलंका को 157 के स्कोर पर दूसरा झटका दिया. इनके अलाव चरिथ असलंका (25) ही दहाई के आंकड़े में रन बना पाये.

एडम जम्पा ने इसके बाद अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए कप्तान कुसल मेंडिस (नौ) और सदीरा समरविक्रमा (दो) को आउट कर लय में वापसी की घोषणा की। मेंडिस को आउट करने में वार्नर की भी भूमिका रही, जिन्होंने डाइव लगाकर मैच में अपना दूसरा शानदार कैच लपका.

इस गेंदबाज ने चमिका करूणारत्ने (दो) और महीश तीक्षणा (शून्य) को पगबाधा किया. वामहस्त तेज गेंदबाज स्टार्क ने धनंजय डिसिल्वा (सात) और लाहिरु कुमारा (चार) को बोल्ड किया. मैक्सवेल ने असलंका को आउट कर श्रीलंकाई पारी का अंत किया.

इससे पहले सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक रूख अपना कर शुरुआती 20 ओवरों तक ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाये रखा। इस दौरान मिशेल स्टार्क ने तीन बार रनअप पूरी कर गेंद नहीं डाली और क्रीज से निकलने पर परेरा को चेतावनी दी. इस गेंदबाज ने हालांकि परेरा को रन आउट नहीं किया.

मार्कस स्टोइनिस की उछाल लेती गेंद परेरा के सिर पर भी लगी लेकिन इस बल्लेबाज ने चौका लगाकर अपना अर्धशतक पूरा किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Gold Rate Today, April 23, 2026: भारतीय बाजारों में सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली से मुंबई तक 22K और 24K के ताजा भाव

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, रवींद्र जड़ेजा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट