देश की खबरें | तीन दिन से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग फंसे वाहनों के लिए फिर से खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई भूस्खलन के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को फंसे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बनिहाल/जम्मू, 11 फरवरी जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में कई भूस्खलन के कारण लगातार तीन दिनों तक बंद रहने के बाद 270 किलोमीटर लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को शनिवार को फंसे वाहनों के लिए फिर से खोल दिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पंथियाल और रामसू के बीच कई स्थानों पर भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से मुख्य सड़क अवरुद्ध होने के बाद राजमार्ग को बृहस्पतिवार को बंद कर दिया गया था। राजमार्ग बंद किए जाने की वजह से यात्री वाहनों और कश्मीर जाने वाले ट्रकों सहित 1,000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह मौसम में सुधार के साथ पंथियाल, कैफेटेरिया मोड़ और मेहर में सड़क निकासी अभियान तेज कर दिया गया और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद फंसे वाहनों को निकालने के लिए सड़क को साफ कर दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि पंथियाल में लोहे और स्टील की सुरंग पहाड़ी से पत्थरों के गिरने से लगभग पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने बताया कि सैकड़ों फंसे हुए यात्रियों को रामबन जिला प्रशासन द्वारा भोजन और आश्रय प्रदान किया गया।

यातायात विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “सड़क निकासी एजेंसियों द्वारा मलबा साफ करने और सड़क को यातायात के लायक बनाने के बाद केवल फंसे हुए वाहनों को ही अपने गंतव्य की ओर जाने दिया गया।”

उन्होंने बताया कि दोनों राजधानियों से नए यातायात की बहाली रविवार सुबह होने की संभावना है। हालांकि, राजमार्ग पर चलने वाले भारी मोटर वाहनों पर एकतरफा प्रतिबंध रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\