देश की खबरें | जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग ताजा भूस्खलन के बाद दोबारा बंद किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन जिले में मंगलवार को हुए ताजा भूस्खलन के बाद फिर से बंद कर दिया गया,जिससे पूरे मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जम्मू,11 जनवरी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रामबन जिले में मंगलवार को हुए ताजा भूस्खलन के बाद फिर से बंद कर दिया गया,जिससे पूरे मार्ग पर भारी यातायात जाम लग गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले कई दिनों से राजमार्ग में फंसे ट्रक के चालकों ने आगे नहीं जाने देने के लिए यातायात प्रबंधन प्राधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि इससे उन्हें काफी आर्थिक नुकसान पहुंचा है क्योंकि जो सामान वे ले जा रहे थे वह खराब हो गया है।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रामबन के मेहर इलाके में भूस्खलन के कारण राजमार्ग को बंद कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि राजमार्ग से मलबा और गिर रहे पत्थर को हटाने के काम में लोग लगे हैं और मशीनों की भी सहायता ली जा रही है।

राजमार्ग में कई स्थानों पर भारी जाम देखा गया।

गौरतलब है कि रामबन जिले में भारी हिमपात और कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण तीन दिन तक बंद रहने के बाद सोमवार को ही राजमार्ग को खोला गया था।

मार्ग में फंसे ट्रक चालक सादिक ने कहा,‘‘ हम पिछले पांच दिन से राजमार्ग में फंसे हैं। हम सब्जियां ले जा रहे थे और उनमें से अधिकतर खराब हो गयी है। अगर वे चिकन ले जा रहे ट्रकों को जाने दे सकते हैं,तो उन्होंने सब्जी ले जा रहे ट्रकों को क्यों रोका है। इससे हमें बहुत नुकसान हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू