देश की खबरें | जम्मू : अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास ड्रोन दिखने के बाद सुरक्षाबलों का तलाश अभियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पर्गवाल इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर एक उड़ने वाली वस्तु देखी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि उड़ने वाली यह वस्तु ड्रोन थी।

जम्मू, 30 जुलाई जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से लगी हुई अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के पास पर्गवाल इलाके में कुछ स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर एक उड़ने वाली वस्तु देखी, जिसके बाद पुलिस ने इलाके में तलाश अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि समझा जाता है कि उड़ने वाली यह वस्तु ड्रोन थी।

अधिकारियों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की शाम को चमकती वस्तु देखे जाने के बाद पर्गवाल इलाके के कई गांवों में पुलिस ने तलाश अभियान चलाया। देर रात को तलाश अभियान रोक दिया गया और सुबह करीब पांच बजे दोबारा शुरू किया गया। हालांकि तलाश अभियान में कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया।

इस बीच, बृहस्पतिवार को सांबा जिले के बारी-ब्राह्मणा, चिलाद्या और गगवाल इलाकों में तीन संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन भी देखे गए।

अधिकारियों के मुताबिक, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने एक ड्रोन पर पाकिस्तान की ओर लौटने से पहले चिलाद्या में दो गोलियां भी चलाईं।

उन्होंने बताया कि बारी-ब्राह्मणा और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर गगवाल में संवेदनशील सुरक्षा प्रतिष्ठानों के ऊपर चक्कर लगाने के बाद अन्य दो ड्रोन नदारद हो गए।

करीब एक सप्ताह पहले सीमाई इलाके में कनाचक के पास पुलिस ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था जो पांच किग्रा विस्फोटक ले कर जा रहा था।

गौरतलब है कि 27 जून को जम्मू में भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के अड्डे पर ड्रोन के जरिए विस्फोट किया गया था, जिसमें दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे। इस घटना के बाद से ही विशेष रूप से ड्रोन संबंधी गतिविधियों में तेजी आई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Fact Check: गिरीश महाजन पर बरसने वाली महिला 'बिग बॉस' फेम पूजा मिश्रा नहीं हैं; जानें मुंबई ट्रैफिक जाम के वायरल वीडियो का सच

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त