देश की खबरें | जम्मू : गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, दो लोग हिरासत में लिए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू में पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्र-विरोधी तत्वों की गतिविधियों की जांच करने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत रंगूरा इलाके में सोमवार को पूछताछ हेतु दो लोगों को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, आठ जनवरी जम्मू में पुलिस ने गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राष्ट्र-विरोधी तत्वों की गतिविधियों की जांच करने के लिए एक अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत रंगूरा इलाके में सोमवार को पूछताछ हेतु दो लोगों को कुछ देर के लिए हिरासत में ले लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक हालांकि संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं थी, लेकिन क्षेत्र पर प्रभुत्व सुनिश्चित करने और किसी भी आतंकी खतरे को समाप्त करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों में से एक आतंकवादी का सहयोगी हुआ करता था।

अधिकारियों ने बताया कि रंगूरा इलाके में दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया और बाद में छोड़ दिया गया।

उन्होंने बताया कि सीमा पार से घुसपैठ की हालिया कोशिशों को देखते हुए सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों और सड़कों पर जांच चौकियों को भी मजबूत किया है तथा जांच और तलाशी तेज कर दी है।

उन्होंने कहा कि सीमा ग्रिड को भी मजबूत किया गया है और गणतंत्र दिवस से पहले शांति भंग करने की राष्ट्र-विरोधी तत्वों की किसी भी कोशिश को विफल करने के लिए कड़ी निगरानी बनाए रखने के लिए रात्रि में गश्त बढ़ा दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट