देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर:कश्मीरी पंडित संजय शर्मा के हत्यारे पुलवामा मुठभेड़ में ढेर, एक जवान शहीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।

श्रीनगर, 28 फरवरी जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों के साथ हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए। ऐसा माना जा रहा है कि दोनों कश्मीरी पंडित संजय शर्मा की हत्या में शामिल थे। मुठभेड़ में सेना का एक जवान भी शहीद हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बल ने हथियारों से लैस दो आतंकवादियों के मस्जिद में छिपे होने की जानकारी मिलने के बाद पुलवामा के पदगामपुर इलाके की घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘ दो स्थानीय आतंकवादियों के एक मस्जिद में छिपे होने के कारण सुरक्षा बलों ने अत्यधिक संयम बरता। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि मस्जिद को कोई नुकसान न पहुंचे।’’

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ के दौरान 55 राष्ट्रीय राइफल्स के एक जवान को जांघ में गोली लग गई, जिससे उसकी एक मुख्य धमनी को नुकसान पहुंचा। अत्यधिक खून बह जाने के कारण उसकी जान चली गई।

अधिकारी ने बताया कि एक आतंकवादी की पहचान आकिब मुश्ताक के तौर पर हुई है, जो मस्जिद परिसर में मारा गया। दूसरे आतंकवादी की पहचान पुलवामा के पास तराल के निवासी एजाज अहमद भट के तौर पर हुई जो खिड़की से कूदकर मस्जिद के पास एक मकान में छिप गया था।

उन्होंने बताया कि तकनीकी निगरानी तंत्र की मदद से उसका पता लगाया गया और सुरक्षा बलों ने उसे घेर लिया और फिर ढेर कर दिया।

बैंक के सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा की रविवार को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार, एक बैंक के सुरक्षा कर्मी संजय शर्मा पर पुलवामा जिले के अचन इलाके में रविवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे उनके घर से महज 100 मीटर की दूरी पर नजदीक से गोली चलाई गई, जो उनके सीने में लगी। राहगीर उन्हें एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलवामा में उनके पैतृक गांव में सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\