जम्मू कश्मीर: झूठी खबर प्रकाशित करने के लिए फेसबुक पेज पर मामला दर्ज

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जमात

जम्मू, 26 अप्रैल जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस और आतंकवादियों की मुठभेड़ की झूठी खबर कथित तौर पर फैलाने के आरोप में एक फेसबुक पेज के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस को शनिवार को उधमपुर में संदिग्ध व्यक्तियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने खोजी अभियान चलाया था।

हालांकि अभियान शांतिपूर्वक समाप्त हो गया था।

उधमपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि इस अभियान के संबंध में ‘उधमपुर डोगरी लिंक न्यूज’ के फेसबुक पेज पर भ्रामक जानकारी अपलोड की गई थी।

उक्त पेज की खबर में उस क्षेत्र में सुरक्षा बलों और चार आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ होने का अपुष्ट दावा किया गया था।

पुलिस ने ‘उधमपुर डोगरी लिंक न्यूज’ के फेसबुक पेज पर भ्रामक जानकारी अपलोड करने वाले की खोज शुरू कर दी है और घटना के संबंध में सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट