देश की खबरें | रेलवे के जम्मू मंडल ने जून में उल्लंघनकर्ताओं व अवैध यात्रियों से 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने जून माह के दौरान जम्मू मंडल में ट्रेनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों और बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से कुल 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, एक जुलाई भारतीय रेलवे के अधिकारियों ने जून माह के दौरान जम्मू मंडल में ट्रेनों में नियमों का उल्लंघन करने वाले यात्रियों और बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों से कुल 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उत्तरी रेलवे के जम्मू मंडल ने अनियमित यात्रा, अवैध बिक्री, गंदगी फैलाने और ट्रेनों में धूम्रपान के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है।

जम्मू रेलवे मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने यहां कहा, ‘‘जम्मू मंडल के ‘चेकिंग स्टाफ’ और मुख्य टिकट निरीक्षकों द्वारा जून में चलाए गए टिकट जांच अभियान के दौरान 5,462 मामलों में यात्रियों की अनियमित यात्रा पकड़ी गई। इनसे कुल 3.4 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला गया।’’

उन्होंने कहा कि ट्रेनों में बिना अनुमति प्रवेश करने वाले यात्रियों को रोकने के लिए रेलवे अधिकारी नियमित रूप से औचक टिकट जांच अभियान भी चलाते थे।

सिंघल ने कहा, ‘‘यात्रियों को वैध टिकट लेकर ही ट्रेनों में यात्रा करने की सलाह दी जाती है। इसके तहत मंडल के सभी रेलवे स्टेशन को साफ-सुथरा रखने तथा आम लोगों को स्टेशन पर गंदगी फैलाने से रोकने के लिए नियमित निरीक्षण किया जाता है।’’

उन्होंने बताया कि जून 2025 में इस निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में कूड़ा फैलाने वाले 64 यात्रियों से लगभग 19,000 रुपये जुर्माना वसूला गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है