देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर की पूर्ववर्ती सरकारों ने प्रदेश को ‘लूटा’ : भाजपा नेता चुग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी परिवार पर जम्मू-कश्मीर को ‘‘लूटने’’ में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार की पहल के कारण केंद्र शासित प्रदेश अब पहले की ‘‘आतंकवाद की राजधानी’’ से ‘‘पर्यटन राजधानी’’ बन गया है।

श्रीनगर, 25 दिसंबर भाजपा के वरिष्ठ नेता तरुण चुग ने अब्दुल्ला, मुफ्ती और नेहरू-गांधी परिवार पर जम्मू-कश्मीर को ‘‘लूटने’’ में संलिप्त रहने का आरोप लगाते हुए दावा किया है कि नरेंद्र मोदी सरकार की पहल के कारण केंद्र शासित प्रदेश अब पहले की ‘‘आतंकवाद की राजधानी’’ से ‘‘पर्यटन राजधानी’’ बन गया है।

उन्होंने यह भी कहा कि निर्वाचन आयोग जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही चुनाव कराये जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और जम्मू-कश्मीर मामलों के प्रभारी चुग ने शनिवार को जम्मू में कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी चाहिए, जो अगले साल मई में होने की संभावना है।

चुग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में चुनाव कराने की प्रतिबद्धता जताई है और निर्वाचन आयोग इसकी तैयारी कर रहा है। मतदाता सूची प्रकाशित की गई है और हम उम्मीद करते हैं कि चुनाव जल्द ही कराये जाएंगे, ताकि लोग अपनी पसंद की सरकार चुनें।’’

भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने और विकास के लिए शुरू किये गये कार्यों को अब प्रधानमंत्री मोदी आगे बढ़ा रहे हैं।

उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया, ‘‘जम्मू-कश्मीर आज आगे बढ़ रहा है। एक समय था जब तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को ‘लूट का उद्योग’ बना लिया था। इन तीन परिवारों ने जम्मू-कश्मीर को सात दशकों तक लूटा। सार्वजनिक संसाधन लूटे गए, यहां के विकास और शांति को भी लूटा गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट