देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: आतंकी हमले में अपने दो बेटों को गंवाने वाली महिला ने न्याय की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक जनवरी को हुए आतंकवादी हमले में अपने दो बेटों को गंवाने वाली सरोज बाला ने सोमवार को सरकार से न्याय की अपील की।

जम्मू, पांच जून जम्मू कश्मीर के राजौरी में एक जनवरी को हुए आतंकवादी हमले में अपने दो बेटों को गंवाने वाली सरोज बाला ने सोमवार को सरकार से न्याय की अपील की।

उन्होंने धर्मार्थ संगठन ‘ह्यूमैनिटी फर्स्ट’ के अध्यक्ष अमनदीप सिंह के साथ जम्मू में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। बाला ने कहा, ‘‘मैं, बस अपने बच्चों के लिए न्याय चाहती हूं।’’

बाला ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से हस्तक्षेप करने और उनके परिवार के लिए न्याय सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार जब वे किसी आतंकवादी को ढेर करते हैं, तो वे मुझे बुलाते हैं। लेकिन मैं उस नकाबपोश हमलावर की पहचान कैसे कर सकती हूं जो सैनिकों की वर्दी में आया था। मैंने कभी उसका चेहरा नहीं देखा, तो मैं उसे कैसे पहचान सकती हूं?’’

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले के धंगरी गांव में आतंकवादी हमले में बाला के दो बेटे प्रिंस और दीपक मारे गए थे। आतंकवादियों ने एक जनवरी को धंगरी गांव पर हमला कर ग्रामीणों को निशाना बनाया था और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) लगाकर भाग गए थे।

आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में जहां पांच लोग मारे गए, वहीं दो अन्य अगली सुबह आईईडी विस्फोट में मारे गए। दोनों घटनाओं में कुल 14 ग्रामीण घायल हो गए।

अमनदीप सिंह ने कहा कि छह माह बीत जाने के बाद भी इस शोकाकुल मां को न्याय नहीं मिल पा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

West Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा को लेकर अमित शाह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला, लगाया ये आरोप