देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : पुंछ में एलओसी के पास तीन पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मारी गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मारी गई।

पुंछ/जम्मू, 24 जून जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार करके भारत में घुसने की कोशिश कर रहे तीन सशस्त्र पाकिस्तानी घुसपैठियों को गोली मारी गई।

सेना ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि घुसपैठियों की हालत के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है क्योंकि मुठभेड़ स्थल सीमा पर बाडबंदी के आगे है और उन्हें गिरते हुए देखा गया।

वहीं,पाकिस्तानी सेना ने कहा कि भारतीय सैनिकों की गोलीबारी में दो ‘आम नागरिक’ मारे गए और एक घायल हो गया।

भारतीय सेना ने कहा कि सेना और पुलिस ने खुफिया सूचना आधारित घुसपैठ रोधी अभियान ‘रेशम’ संयुक्त रूप से चलाया।

कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठियों के साथ मुठभेड़ के दौरान एक सैनिक घायल हो गया। 23-24 जून की दरमियानी रात को घुसपैठ की कोशिश नाकाम करने के बाद से ही इलाके में तलाश अभियान चल रहा है।

सेना की जम्मू स्थित व्हाइट नाइट कोर ने एक आधिकारिक ट्वीट में कहा,‘‘ 23/24 जून को कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम की, इसमें एक सैनिक गोली लगने से घायल हो गया,उसे वहां से हटाया गया। नियंत्रण रेखा की ओर आ रहे तीन घुसपैठियों को हमारे सैनिकों ने गोली मारी,उन्हें नियंत्रण रेखा के निकट गिरते देखा गया।’’

उसने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर रात गुलपुर सेक्टर के अग्रिम रेंजर नाला इलाके में तब शुरू हुई, जब भारतीय सैनिकों ने घने जंगलों में भारी हथियारों से लैस कम से कम तीन आतंकवादियों को अंधेरे की आड़ में भारत में घुसपैठ करने की कोशिश करते देखा।

पाकिस्तानी सेना ने दो बयानों में कहा कि सतवाल सेक्टर में ‘‘चरवाहों के समूह’’ पर गोलीबारी में ‘आम नागरिक’-22 वर्षीय ओबैद कय्यूम और 55 वर्षीय मोहम्मद कासिम मारे गए वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट