देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: उधमपुर के जंगल, राजौरी, पुंछ में फरार आतंकवादियों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में फरार तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान के मद्देनजर मजबूत घेराबंदी की है।

जम्मू, 25 अप्रैल जम्मू कश्मीर में फरार तीन आतंकवादियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान के मद्देनजर मजबूत घेराबंदी की है।

सुरक्षा बल उधमपुर जिले के वन क्षेत्रों में तलाशी अभियान चला रहे हैं, जहां आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका है। इसके अलावा किश्तवाड़, कठुआ, राजौरी और पुंछ के इलाकों में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

यहां एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया, ‘‘सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के विशेष जवानों का डुडु-बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी है। फरार आतंकियों को दबोचने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।’’

इस अभियान में हेलिकॉप्टर और ड्रोन द्वारा हवाई निगरानी की जा रही है।

डुडु-बसंतगढ़ इलाके में बृहस्पतिवार को आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के विशेष बलों का एक जवान शहीद हो गया।

इस जवान की पहचान विशेष बलों के 6 पैरा के हवलदार झंटू अली शेख के रूप में हुई।

किश्तवाड़ के चतरू इलाके, राजौरी जिले के त्रियाथ इलाके, कठुआ जिले के लखनपुर के आसपास के इलाकों और पुंछ जिले के लसाना में तलाशी जारी है।

क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति और अभियानों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को डोडा में संभागीय आयुक्त रमेश कुमार और पुलिस महानिरीक्षक भीम सेन टूटी की अध्यक्षता में एक सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पिछले महीने जम्मू प्रांत के कठुआ-उधमपुर-किश्तवाड़ क्षेत्र में सात मुठभेड़ हुईं, जिनमें पांच आतंकवादियों को मार गिराया जबकि पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान