देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : कुलगाम में तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों की तलाश जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया।

श्रीनगर, पांच अगस्त जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ के दौरान सेना के तीन जवानों की हत्या करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए सुरक्षा बलों ने शनिवार को बड़े पैमाने पर तलाश अभियान शुरू किया।

दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के हलाण वन क्षेत्र के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद यह मुठभेड़ शुरू हुई थी।

उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में सेना के तीन जवान घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, आतंकवादी कुछ हथियारों के साथ मुठभेड़ स्थल से भाग गए।

उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने पूरी रात वन क्षेत्र की कड़ी घेराबंदी की और आतंकवादियों का पता लगाने के लिए शनिवार सुबह तलाश अभियान शुरू किया। माना जा रहा है कि इलाके में लगभग तीन आतंकवादी छिपे हुए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, इन आतंकवादियों के पीर पंजाल पर्वतमाला के रास्ते कुलगाम जिले में दाखिल होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि इलाके में अतिरिक्त सुरक्षाबल भेजे गए हैं और बड़े पैमाने पर तलाश अभियान चलाया जा रहा है।

अधिकारियों के अनुसार, कुलगाम के कुंड इलाके में विस्फोट जैसी आवाज सुनाई देने के बाद वहां भी तलाश अभियान शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि जब विस्फोट की आवाज सुनी गई, तब सेना के कुछ वाहन इलाके से गुजर रहे थे।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू