देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: पुलिस ने कुपवाड़ा में आतंकवादियों के आका की संपत्ति कुर्क की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को आतंकवादियों के एक आका की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, नौ जुलाई जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में बुधवार को आतंकवादियों के एक आका की संपत्ति कुर्क कर ली गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आतंकवादियों का आका पाकिस्तान में रह रहा है।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकवादियों और उनके सहयोगी ढांचों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तरी कश्मीर जिले के सोगाम इलाके में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों हिजबुल मुजाहिदीन और जमात-उल-मुजाहिदीन के एक आतंकवादी आका और शीर्ष कमांडर की संपत्ति कुर्क कर ली।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी की पहचान गुलाम रसूल शाह उर्फ ​​राफिया रसूल शाह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पीर मोहल्ला चंडीगाम लोलाब का निवासी है।

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों का आका शाह वर्तमान में सीमा पार से सक्रिय है और कई वर्षों से इस क्षेत्र में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने तथा उन्हें बढ़ावा देने में शामिल रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि कानूनी कार्रवाई के तहत पीर मोहल्ला चंडीगाम में आरोपी की पांच कनाल और तीन मरला जमीन गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 25 के तहत कुर्क कर ली गई।

संपत्ति की कुर्की कुपवाड़ा थाने में दर्ज प्राथमिकी से जुड़ी है। प्राथमिकी में तत्कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप शामिल हैं।

प्रवक्ता ने बताया कि यह निर्णायक कदम आतंकवादी संगठनों और उनके सीमा पार आकाओं के रसद, वित्तीय और संचालन नेटवर्क को ध्वस्त करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।

उन्होंने बताया कि संपत्ति की कुर्की उन लोगों के लिए एक कड़ा संदेश है, जो देश के भीतर या बाहर से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं या उनका समर्थन करते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी