देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: पुंछ में सरकारी इमारत में ग्रेनेड मिलने से हड़कंप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक सरकारी इमारत की छत पर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुंछ/जम्मू, 19 जुलाई जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक सरकारी इमारत की छत पर ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया। बाद में इसे निष्क्रिय कर दिया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ग्रेनेड मिलने से वहां सरकारी क्वार्टर में रहने वालों में दहशत फैल गई।

अधिकारियों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम राजा सुखदेव जिला अस्पताल के पास एक सरकारी आवास की इमारत की छत पर खेलते समय कुछ बच्चों को ग्रेनेड मिला। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम ने निवासियों और अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इलाके की घेराबंदी की है।

पुलिस ने बताया कि ग्रेनेड को निष्क्रिय करने के लिए बम निरोधक विशेषज्ञों को बुलाया गया तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस को संदेह है कि किसी ने ग्रेनेड फेंका और वहां से भाग गया। हालांकि यह ग्रेनेड फटा नहीं।

क्वार्टर में रहने वाली महिला गुलफाम ने यहां संवाददाताओं को बताया,‘‘ मेरे बच्चे बार बार कह रहे थे कि छत पर कुछ है और जब मैं वहां गई तो देखा कि कोने में कोई चीज पड़ी है। मेरे छोटे बेटे ने बताया कि उसे लगा था कि ये कोई गड़बड़ चीज है।’’

महिला ने कहा, ‘‘ मुझे लगा कि यह बिजली विभाग का है और मैंने उन्हें फोन किया क्योंकि वे दिन में यहां काम कर रहे थे। जब उन्होंने जांच की तो उन्होंने मुझे सुरक्षाकर्मी को सूचित करने को कहा क्योंकि यह वस्तु उनकी नहीं थी।’’

महिला ने बताया कि सुरक्षाकर्मी ने कहा कि यह बम है और उन्हें पुलिस को इसकी सूचना देनी होगी।

उन्होंने बताया कि पुलिस उपाधीक्षक एक टीम के साथ यहां पहुंचे और आधे घंटे के भीतर ग्रेनेड को वहां से हटा दिया गया।

पुलिस ने कहा कि उसने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा एजेंसियों को देने को कहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड