देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : कुलगाम जिले में मुठभेड़ में अल-बद्र का एक आतंकी ढेर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 27 जून जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के हवूरा इलाके में इस अभियान के दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक कर्मी घायल हो गया।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि एक आतंकवादी की मौजूदगी के संबंध में गुप्त सूचना मिलने के बाद रात के दौरान हवूरा इलाके में सुरक्षा बलों ने घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।

प्रवक्ता ने कहा कि जैसे ही तलाशी दल संदिग्ध स्थान की ओर बढ़ा, छिपे हुए आतंकवादी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान घायल हो गया।

प्रवक्ता ने कहा कि छिपे हुए आतंकवादी को आत्मसमर्पण करने का मौका दिया गया, लेकिन वह बलों पर गोलीबारी करता रहा, जिसके बाद जवाबी गोलीबारी की गई।

उन्होंने कहा कि मुठभेड़ शुरू होने के बाद प्रतिबंधित संगठन अल-बद्र से जुड़ा स्थानीय आतंकवादी मारा गया और उसका शव घटनास्थल से बरामद किया गया।

प्रवक्ता ने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान कुलगाम के अकबराबाद हवूरा के निवासी आदिल मजीद लोन के रूप में हुई है।

इससे पहले आतंकवादी के मारे जाने से कुछ मिनट पहले उसका एक कथित वीडियो सामने आया था जिसमें वह खुद को अल-बद्र संगठन से जुड़ा बता रहा था और उसने अपना नाम आदिल मजीद लोन बताया था।

वीडियो में वह पिस्तौल दिखाते हुए कह रहा है, ‘‘ मेरा नाम आदिल मजीद लोन है। मैं कुलगाम जिले के हवूरा गांव का निवासी हूं और अल-बद्र संगठन से जुड़ा हूं। मैं उसके लिए लंबे समय से काम कर रहा हूं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज