देश की खबरें | जम्मू कश्मीर एक प्रमुख क्षेत्र बनने की दिशा में अग्रसर : उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि यह केंद्रशासित प्रदेश अब सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग, पर्यटन, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर है।

श्रीनगर, 21 अगस्त जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को यहां कहा कि यह केंद्रशासित प्रदेश अब सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग, पर्यटन, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में अग्रसर है।

‘आवाम की आवाज’ कार्यक्रम के 17वें संस्करण को संबोधित करते हुए सिन्हा ने कहा कि ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ केंद्र शासित प्रदेश को रोजगारोन्मुखी और भय, भ्रष्टाचार तथा नशा मुक्त बनाने की दिशा में सही अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि इन चारों संकल्पों को पूरा करने के लिए इसमें जन भागीदारी आवश्यक है।

‘जनभागीदारी’ को प्रभावी एवं कुशल प्रशासन की मजबूत नींव करार देते हुए उपराज्यपाल ने लोगों से जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में सहयोगी बनने की अपील भी की।

सिन्हा ने कहा कि लोगों, विशेषकर युवाओं, की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये युवा समाज के लिए प्राणवायु के समान हैं तथा आर्थिक विकास एवं सामाजिक प्रगति के संरक्षक भी।

सिन्हा ने कहा, ‘‘तीन साल की लघु अवधि में हमने प्रत्येक क्षेत्र में सुधार किया है, जिसने बहुतायत में वृद्धि एवं विकास के लिए कई अवसर प्रदान किये हैं।’’

उन्होंने कहा कि परिणाम दिख रहे हैं, क्योंकि केंद्रशासित प्रदेश अब सूचना प्रौद्यौगिकी, उद्योग, पर्यटन, राजस्व, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण जैसे क्षेत्र में अग्रणी बनने की दिशा में बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू