देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी का जन्मदिन ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

जम्मू, 25 दिसंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। वाजपेयी का जन्मदिन ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

सिन्हा ने अपने संदेश में कहा, ‘‘अटलजी को विनम्र श्रद्धांजलि। राजनेता और कुशल प्रशासक के रूप में अटलजी ने देश को सर्वोपरि रखा। छह दशकों तक भारतीय राजनीति में उनकी उपस्थिति ने भारत के भविष्य को आकार प्रदान किया तथा भारत का वैश्विक कद ऊंचा उठाया।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अटलजी जनोन्मुखी शासन तथा लोगों के लिए समान अवसर में दृढ़ता से विश्वास करते थे। उन्होंने यह सुनिश्चित किया कि आर्थिक एवं सामाजिक न्याय पूरी तरह लोगों तक पहुंचे तथा वे व्यवस्था में साझेदार बनें। उनके नेतृत्व में भारत आर्थिक एवं सामाजिक दोनों ही तरह से मजबूत बना।’’

उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘इस दिन हम भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में काम करने का संकल्प दोहराएं।’’

सिन्हा ने एक अलग संदेश में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय को मालवीय को उनकी 161 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, ‘‘महामना पंडित मदन मोहन मालवीय जी को श्रद्धांजलि। राजनेता, शिक्षाविद, समाज सुधारक महामना का आधुनिक भारत के निर्माण में बहुत अधिक योगदान है। वह औद्योगीकरण के अग्रणी शिल्पियों में एक थे और उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।’’

उपराज्यपाल ने कहा कि शिक्षाविद तथा भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के नेता के तौर पर महामना ने शिक्षा एवं राज्य व्यवस्था के आधुनिक मंदिर का निर्माण किया जिसने अनेक पीढ़ियों के लिए राष्ट्रवाद एवं भारतीय मूल्यों की समग्र दिशादृष्टि को सींचा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

India vs New Zealand T20I Stats: टी20 क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

India vs New Zealand 4th T20I Match Preview: ऑकलैंड के ईडन पार्क में आज खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स