देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: उपराज्यपाल ने कश्मीर घाटी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सुरक्षा ऑडिट का निर्देश दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को घाटी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सुरक्षा ऑडिट, महत्वपूर्ण स्थानों पर चौबीसों घंटे नाके लगाने, रात में गश्त और निगरानी का निर्देश दिया।

श्रीनगर, 23 अक्टूबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को घाटी में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के सुरक्षा ऑडिट, महत्वपूर्ण स्थानों पर चौबीसों घंटे नाके लगाने, रात में गश्त और निगरानी का निर्देश दिया।

सिन्हा ने यहां राजभवन में एक बैठक में कश्मीर संभाग के लिए सुरक्षा समीक्षा के दौरान ये निर्देश दिए।

यह बैठक रविवार को गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक सुरंग के निर्माण में शामिल श्रमिकों पर हुए घातक आतंकवादी हमले के बाद हुई है। इस हमले में एक स्थानीय चिकित्सक और छह प्रवासी मजदूरों समेत सात लोगों की मौत हुई थी। प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ ने इस बर्बर हमले की जिम्मेदारी ली थी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात, गृह विभाग के प्रधान सचिव चंद्राकर भारती और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) विजय कुमार तथा जम्मू-कश्मीर पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

उपराज्यपाल ने जम्मू-कश्मीर के पुलिस अधिकारियों से कहा कि वे श्रमिकों की सुरक्षा के लिए प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और निर्माण शिविरों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाएं। उन्होंने परियोजना के कार्यान्वयन से जुड़ी एजेंसियों के साथ नियमित समन्वय बैठकों के लिए व्यवस्था कायम करने पर भी जोर दिया।

सिन्हा ने पुलिस को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का सुरक्षा ऑडिट करने, सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण स्थानों पर चौबीस घंटे नाके लगाने, रात्रि गश्त और निगरानी के निर्देश दिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट