देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के राज्यपाल ने माछिल सेक्टर में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बलों के चार कर्मियों को रविवार को श्रद्धांजलि दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, आठ नवंबर जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) मनोज सिन्हा ने उत्तरी कश्मीर के माछिल सेक्टर में घुसपैठ कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए सुरक्षा बलों के चार कर्मियों को रविवार को श्रद्धांजलि दी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, “उपराज्यपाल ने जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सलाम किया तथा देश की अखण्डता और संप्रभुता की रक्षा करते हुए उनके द्वारा प्रदर्शित किये गए साहस और वीरता की सराहना की।”

यह भी पढ़े | COVID-19: मोदी सरकार की बड़ी पहल, नेपाल को सौंपे 28 आईसीयू वेंटिलेटर.

सिन्हा ने कहा कि राष्ट्र ऐसे वीरों के प्रति हमेशा ऋणी रहेगा जिन्होंने अपने लोगों को सुरक्षित माहौल देने के वास्ते प्राण न्योछावर कर दिए।

प्रवक्ता ने कहा कि उपराज्यपाल ने शहीद हुए जवानों के परिजनों के प्रति संवदेना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

यह भी पढ़े | Earthquake in Jammu-Kashmir: जम्मू और कश्मीर में आया 4.0 तीव्रता का भूकंप, कोई हताहत नहीं.

सेना के एक अधिकारी समेत सुरक्षा बलों के चार कर्मी रविवार को नियंत्रण रेखा के पास मछिल सेक्टर में आतंकवादियों द्वारा की जा रही घुसपैठ को नाकाम करते हुए शहीद हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\