देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर : बारामूला में लश्कर आतंकवादियों के चार सहयोगी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी।

श्रीनगर, एक नवंबर सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों के चार सहयोगियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया। पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सोमवार को नाराधिरी डंगेरपोरा चौराहे पर स्थापित जांच चौकी पर सुरक्षा बलों ने दो संदिग्धों को रोका। उन्होंने बताया कि संदिग्ध सुरक्षा बलों को देख भागने लगे लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया, ‘‘आतंकवादियों के सहयोगियों की पहचान गुलाम हसन मीर और मुख्तार अहमद खान के रूप में की गई, जो बारामूला के चंदूसा के निवासी थे।’’

उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक चीन निर्मित पिस्तौल, एक पिस्तौल मैगजीन, 12 कारतूस, दो हथगोले और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

प्रवक्ता ने बताया कि मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। दोनों से मिली जानकारी के आधार पर दो और व्यक्तियों काव्हार निवासी अल्ताफ अहमद राथर और कुंजर के फारूक अहमद नकीब को पूछताछ के लिए बुलाया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने हथगोले रखने की बात कबूल की, जो उनके पास से बरामद किए गए और बाद में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि सभी चार आरोपी व्यक्ति लश्कर ए तैयबा/टीआरएफ से जुड़े हुए हैं और पूर्व में कुंजर निवासी एवं आतंकवादियों के सहयोगी मुदासिर अहमद शेख के लिए काम कर रहे थे। शेख फिलहाल जन सुरक्षा अधिनियम के तहत जेल में बंद है।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट