देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: भारी बारिश के चलते पुंछ के सुरनकोट में आई बाढ़ ; स्कूल किये गए बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में सोमवार को बाढ़ आ गई और इस वजह से स्थानीय प्रशासन को शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

जम्मू, एक अगस्त भारी बारिश के चलते जम्मू कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट शहर में सोमवार को बाढ़ आ गई और इस वजह से स्थानीय प्रशासन को शिक्षण संस्थानों को बंद करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक, सुरनकोट के पहाड़ी इलाकों में रात भर हुई भारी बारिश के बाद बाढ़ आ गई और इसका पानी घरों और दुकानों में घुस गया।

लोगों की मदद करने के लिए सेना और पुलिस को लगाया गया है। खबरों में कहा गया है कि बाढ़ में कई मकान, दुकानें और गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।

जिले के वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ प्रभावित लोगों तक पहुंच गए हैं।

अधिकारियों ने परामर्श जारी कर लोगों से कहा कि वे घरों के अंदर ही रहें और नदियों तथा नालों के आसपास नहीं जाएं।

एक अधिकारी ने कहा, “ सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है।”

वहीं, व्यापार मंडल के सदस्यों ने क्षेत्र में नई सीवेज व्यवस्था का निर्माण नहीं किये जाने को लेकर प्रदर्शन किया।

अधिकारियों ने कहा कि बाढ़ से कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\