देश की खबरें | जम्मू कश्मीर: हिमस्खलन की तीन घटनाओं के बाद कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में गांदेरबल जिले के सोनमार्ग इलाके में एक निर्माण कंपनी स्थल पर एक सप्ताह से भी कम समय में हिमस्खलन की तीन घटनाओं के बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 15 जनवरी जम्मू कश्मीर में गांदेरबल जिले के सोनमार्ग इलाके में एक निर्माण कंपनी स्थल पर एक सप्ताह से भी कम समय में हिमस्खलन की तीन घटनाओं के बाद कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

सोनमार्ग के सरबल इलाके में हिमस्खलन के कारण बृहस्पतिवार को मेघा इंजीनियरिंग एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एमईआईएल) कंपनी के दो कर्मचारियों की मौत हो गई थी। यह कंपनी जोजिला सुरंग का निर्माण कर रही है।

शनिवार को भी इलाके में हिमस्खलन की दो घटनाएं हुईं। हालांकि, इनमें कोई हताहत नहीं हुआ।

अधिकारियों ने बताया कि हिमस्खलन की तीन घटनाओं के चलते तथा अभी और हिमस्खलन होने की चेतावनी के मद्देनजर कंपनी के कर्मचारियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘एमईआईएल के सभी कर्मचारियों को सरबल से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है और वे सुरक्षित हैं।’’

अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के साथ पुलिस, राज्य आपदा मोचन बल, सेना और अन्य एजेंसियां प्राथमिकता के आधार पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\