देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर चुनाव: अमित शाह प्रचार के आखिरी दिन तीन रैलियों को संबोधित करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन यानी सोमवार को चिनाब घाटी में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

जम्मू, 15 सितंबर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए प्रचार के आखिरी दिन यानी सोमवार को चिनाब घाटी में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने रविवार को यह जानकारी दी।

चिनाब घाटी के डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों तथा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और शोपियां जिलों में फैलीं 24 विधानसभा सीटों के लिए पहले चरण में 18 सितंबर को मतदान होगा।

भाजपा प्रवक्ता और मीडिया केंद्र के प्रभारी अरुण कुमार गुप्ता ने बताया, ‘‘गृह मंत्री 16 सितंबर को रामबन, किश्तवाड़ और पड्डेर में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे।’’

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को डोडा जिले में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में एक ‘विशाल’ जनसभा को संबोधित किया। वहीं, शाह एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार जम्मू क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं।

शाह ने इससे पहले छह और सात सितंबर को जम्मू का दो दिवसीय दौरा किया था और विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया था। पिछले दौरे के दौरान उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित किया था।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी आठ सितंबर को रामबन और बनिहाल में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में दो चुनावी रैलियों को संबोधित किया।

केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने बताया कि प्रधानमंत्री 25 सितंबर को दूसरे चरण के मतदान और एक अक्टूबर को तीसरे चरण के मतदान से पहले चुनावी रैलियों को संबोधित करने के लिए फिर से जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे।

गृहमंत्री और रक्षा मंत्री के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जे पी नड्डा का 20 सितंबर को जम्मू दौरा प्रस्तावित है।

रेड्डी ने कहा, ‘‘लोगों के अपार समर्थन को देखते हुए, इस बात को लेकर किसी के मन में कोई संदेह नहीं होना चाहिए कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में अगली सरकार बनाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\