देश की खबरें | जम्मू्-कश्मीर: पहा़ड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आकर वाहन चालक की मौत, तीन अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आकर एक कैब चालक की मौत हो गई और एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

बनिहाल/ जम्मू, एक जून जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में रविवार को पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आकर एक कैब चालक की मौत हो गई और एक ही परिवार के तीन सदस्य घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना खारी के निकट उस समय घटी जब यात्री वाहन सुदूर ट्राना गांव जा रहा था।

उन्होंने बताया कि घटना में कैब बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसके चालक मोहम्मद इकबाल की मौके पर ही मौत हो गई। इकबाल मुंदकबास गांव का निवासी था।

अधिकारियों ने बताया कि बहार अहमद मलिक, उनकी पत्नी मंसूरा बेगम और उनके 10 महीने के बेटे मोहम्मद साद को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

इस बीच, शनिवार देर शाम पुंछ जिले में मंडी के निकट चंदक में एक स्कूटी विपरीत दिशा से आ रही एक मिनी बस से टकरा गई जिसमें, चैंबर-कनारी निवासी बिलाल अहमद और बांदी चेचियां निवासी जाहिद अहमद नामक दो युवकों की मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि रविवार सुबह कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंप दिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\