देश की खबरें | जम्मू-कश्मीरः आतंकी हमले में सीआरपीएफ अधिकारी शहीद, तीन जवान घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीनगर के लॉवेपोरा इलाके में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीनगर, 25 मार्च श्रीनगर के लॉवेपोरा इलाके में बृहस्पतिवार को हुए एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक अधिकारी शहीद हो गया, जबकि तीन जवान घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पारिम्पोरा पुलिस थाना क्षेत्र के लॉवेपोरा में आतंकवादियों ने सीआरपीएफ कर्मियों पर गोलियां चलाईं।

अधिकारियों ने कहा कि सीआरपीएफ के चार कर्मी इस हमले के दौरान घायल हुए और उन्हें पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां पहुंचने से पहले ही एक अधिकारी की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि घायल जवानों को बाद में यहां एक सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शहीद अधिकारी की पहचान उपनिरीक्षक मंगा राम देवबर्मन के तौर पर हुई है।

इस हमले में कांस्टेबल नाजिम अली, जगन्नाथ रे और अशोक कुमार घायल हुए हैं।

अधिकारी ने कहा कि जिस जगह हमला हुआ उस इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों पर पहले भी कई हमले और आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\