देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: बी.आर. शर्मा ने राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बी.आर. शर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्य के चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली।

श्रीनगर, 20 जुलाई जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्य सचिव बी.आर. शर्मा ने बृहस्पतिवार को राज्य के चुनाव आयुक्त के रूप में शपथ ली।

जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने शर्मा को यहां राज भवन में शपथ दिलाई।

पूर्व आयुक्त के. के. शर्मा का कार्यकाल एक फरवरी को खत्म हो गया था। इसके बाद बी.आर. शर्मा को पिछले सप्ताह राज्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया।

बी.आर. शर्मा 65 वर्ष की आयु तक राज्य चुनाव आयुक्त पद पर बने रहेंगे।

जम्मू के कठुआ जिले के रहने वाले 1984 बैच के आईएएस अधिकारी शर्मा ने 2015 से 2017 तक जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया है।

वह केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के पद पर भी रह चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू