देश की खबरें | जम्मू कश्मीर प्रशासन को इस साल अमरनाथ यात्रा में छह लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को पैदल पथ चौड़ा करने का निर्देश दिया।

जम्मू, 24 जनवरी जम्मू कश्मीर प्रशासन ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा के लिए रविवार को पैदल पथ चौड़ा करने का निर्देश दिया।

निर्देश के अनुसार पैदल पथ पर बालटाल से सीमेंट की टाइलें लगाई जाएंगी।

प्रशासन को उम्मीद है कि इस साल यात्रा में लगभग छह लाख लोग शामिल होंगे।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रमण्यम की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड की उच्च स्तरीय समिति की दसवीं बैठक में यह निर्देश जारी किए गए।

वार्षिक तीर्थयात्रा, अनंतनाग जिले में 36 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग पर और गांदरबल जिले में 14 किलोमीटर लंबे छोटे रास्ते पर जून-जुलाई में शुरू होती है और अगस्त में रक्षा बंधन तक चलती है।

अधिकारी ने कहा कि मुख्य सचिव ने स्वच्छ, सुगम और सुरक्षित यात्रा के लिए तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि सुब्रमण्यम ने दोनों रास्तों पर मार्ग के उन्नति करण की स्थिति की भी समीक्षा की।

इसके साथ ही मुख्य सचिव ने अस्थायी शिविर, आश्रय स्थल, स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिविरों के साथ विभिन्न स्थानों पर पीने के पानी, प्रकाश, एलपीजी, राशन दवा और मोबाइल संपर्क की व्यवस्था की भी समीक्षा की।

अधिकारी ने बताया कि मुख्य सचिव ने छह लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जताई और व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\