देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर: दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में आईटीबीपी के तीन जवान समेत 26 लोग घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के जम्मू और रामबन जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवानों सहित कम से कम 26 लोग घायल हो गए।
बनिहाल/जम्मू, 22 जून जम्मू-कश्मीर के जम्मू और रामबन जिलों में शनिवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के तीन जवानों सहित कम से कम 26 लोग घायल हो गए।
अधिकारियों ने बताया कि एक निजी ट्रक आईटीबीपी कर्मियों को लेकर कश्मीर जा रहा था। यह ट्रक जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के खारपोरा गांव में सड़क से फिसलकर खाई में गिर गया।
हादसे में तीन जवान और एक असैन्य चालक घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायलों को इलाज के लिए बनिहाल अस्पताल ले जाया गया है।
एक अन्य दुर्घटना में जम्मू के बाहरी इलाके में अखनूर-जौरियन रोड पर गा-बामल मोड़ के पास दो निजी बसों में आमने-सामने की टक्कर में 22 लोग घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। घायलों में से आठ को जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) अस्पताल में रेफर किया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)