देश की खबरें | जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने दो मुस्लिम युवकों की हत्या की कड़ी निंदा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख मुस्लिम संगठन ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’ ने शनिवार को राजस्थान के दो मुस्लिम युवकों के कथित अपहरण और हत्या को ‘‘बर्बरता’’ करार देते हुए इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की।

नयी दिल्ली, 18 फरवरी प्रमुख मुस्लिम संगठन ‘जमीयत उलेमा-ए-हिन्द’ ने शनिवार को राजस्थान के दो मुस्लिम युवकों के कथित अपहरण और हत्या को ‘‘बर्बरता’’ करार देते हुए इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की।

जमीयत के अध्यक्ष मौलाना महमूद असद मदनी ने इस घटना पर अपनी गहरी चिंता और दुख व्यक्त किया।

जमीयत की ओर से जारी बयान के मुताबिक, मदनी ने इसे अमानवीय घटना बताते हुए केंद्र एवं हरियाणा सरकार से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज किया जाए।

मौलाना मदनी ने कहा कि इस तरह के क्रूर और घृणित कृत्यों को किसी भी सभ्य समाज विशेषकर भारत जैसे महान लोकतांत्रिक देश में सहन नहीं किया जा सकता है।

बयान के मुताबिक, मौलाना मदनी ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर मांग की है कि उपरोक्त घटना के अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाए और उनके विरुद्ध कड़ी धाराओं में मुकदमे किए जाएं।

इसके साथ ही उन्होंने मांग की कि इस मामले में दोषी पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की जाए और पूरे मामले की न्यायिक जांच हो।

इस बीच, शनिवार को जमीयत उलेमा-ए-हिंद के महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी के नेतृत्व में जमीयत के एक प्रतिनिधिमंडल ने भरतपुर का दौरा किया, जहां उन्होंने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के भरतपुर जिले में पहाड़ी तहसील के घाटमीका गांव के रहने वाले नासीर (25) और जुनैद (35) के शव बृहस्पतिवार को भिवानी के लोहारू में जले हुए वाहन में मिले थे। इन दोनों का बुधवार को कथित रूप से कुछ ‘गौरक्षकों’ ने अपहरण कर लिया था। राजस्थान पुलिस ने परिवार के सदस्यों की ओर से दर्ज करवाई गई शिकायत पर नामजद पांच लोगों में से एक रिंकू सैनी को गिरफ्तार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू