खेल की खबरें | जमाल ने पाकिस्तान को दिलाई बढ़त पर ऑस्ट्रेलिया की जोरदार वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने तीसरे दिन स्टंप से पहले के सत्र में 68 रन तक पाकिस्तान के सात विकेट चटकाकर उसे एक और संभावित हार की ओर धकेल दिया। जोश हेजलवुड नौ रन देकर चार विकेट चटका चुके हैं जबकि मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और ट्रेविस हेड के खाते में एक-एक विकेट आया।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने तीसरे दिन स्टंप से पहले के सत्र में 68 रन तक पाकिस्तान के सात विकेट चटकाकर उसे एक और संभावित हार की ओर धकेल दिया। जोश हेजलवुड नौ रन देकर चार विकेट चटका चुके हैं जबकि मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन और ट्रेविस हेड के खाते में एक-एक विकेट आया।

पाकिस्तान की कुल बढ़त 82 रन की है। दिन का खेल खत्म होने पर मोहम्मद रिजवान छह रन बनाकर खेल रहे थे जबकि जमाल ने अभी खाता नहीं खोला है।

पाकिस्तान की दूसरी पारी में सैम अयूब (33) और बाबर आजम (23) ही दोहरे अंक में पहुंच पाए हैं।

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया में अपना पिछला टेस्ट 1995 में यहां सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही जीता था।

जमाल ने इससे पहले 69 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 299 रन पर समेटकर पहली पारी में 14 रन की बढ़त हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने अंतिम चार विकेट 10 रन जोड़कर गंवाए।

ऑस्ट्रेलिया ने दिसंबर 2020 के बाद पहली बार घरेलू टेस्ट में पहली पारी में बढ़त गंवाई है।

जमाल ने चाय के विश्राम के बाद मिचेल मार्श (54) को मिड ऑफ पर शान मसूद के हाथों कैच कराया। उन्होंने इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को खाता खोले बिना पवेलियन भेजा और फिर अपने अगले ओवर में लियोन (05) और हेजलवुड (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया की पारी का अंत किया।

जमाल ने इससे पहले उस्मान ख्वाजा (47) और हेड (10) को भी पवेलियन की राह दिखाई थी।

ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 116 रन से की थी। मार्नस लाबुशेन (60) ने 23 रन से आगे खेलते हुए अर्धशतक जड़ा लेकिन स्टीव स्मिथ (38) और एलेक्स कैरी (38) अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में तब्दील करने में नाकाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस