देश की खबरें | जालंघर लोकसभा उपचुनाव: पर्चा भरने की आखिरी तारीख 20 अप्रैल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को कहा कि आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी जबकि अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी।

चंडीगढ़, 12 अप्रैल पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने बुधवार को कहा कि आगामी जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल होगी जबकि अधिसूचना 13 अप्रैल को जारी की जाएगी।

इसी साल जनवरी में कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के कारण उपचुनाव जरूरी हो गया था।

सिबिन सी ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच 21 अप्रैल को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 24 अप्रैल है।

मतदान 10 मई को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक होगा और मतगणना 13 मई को होगी।

निर्वाचन प्रक्रिया 15 मई तक पूरी हो जाएगी।

बयान के मुताबिक, 13 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सार्वजनिक अवकाश के अलावा किसी भी दिन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं। जालंधर के उपायुक्त उपचुनाव के लिये ‘‘रिटर्निंग ऑफिसर’’ हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 14 अप्रैल बैसाखी और बी. आर. आंबेडकर की जयंती है और उस दिन सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं किए जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 29 मार्च को उपचुनाव की घोषणा की तारीख से जालंधर जिले में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\