विदेश की खबरें | जयशंकर अमेरिका के विदेश मंत्री से मिले, द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

न्यूयॉर्क, दो जुलाई विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो से मुलाकात की और इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की तथा क्षेत्रीय एवं वैश्विक घटनाक्रम पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।

रुबियो के निमंत्रण पर जयशंकर 30 जून से दो जुलाई तक अमेरिका की यात्रा पर हैं।

उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आज ‘क्वाड’ विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से मिलकर खुशी हुई।’’

जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने व्यापार, सुरक्षा, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकियों, संपर्क, ऊर्जा और सुगम आवाजाही सहित भारत-अमेरिका द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा की तथा ‘‘क्षेत्रीय एवं वैश्विक विकास के साझा दृष्टिकोण’’ पर विचारों का आदान प्रदान किया।

जयशंकर ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

उन्होंने ‘एक्स’ पर एक अन्य पोस्ट में कहा, ‘‘आज वाशिंगटन डीसी में रुबियो से मिलकर बहुत अच्छा लगा। भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को आगे बढ़ाने, हितों, क्षमताओं और जिम्मेदारियों पर एक सार्थक बातचीत हुई।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट