देश की खबरें | जयशंकर ने मिस्र, इजराइल के अपने समकक्ष के साथ बातचीत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मिस्र और इजराइल के विदेश मंत्रियों के साथ टेलीफोन पर अलग अलग बातचीत की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने एवं विस्तार देने को लेकर चर्चा की गई ।

नयी दिल्ली, 7 जनवरी विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को मिस्र और इजराइल के विदेश मंत्रियों के साथ टेलीफोन पर अलग अलग बातचीत की जिसमें द्विपक्षीय संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने एवं विस्तार देने को लेकर चर्चा की गई ।

मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी के साथ बातचीत के बाद जयशंकर ने कहा कि वे द्विपक्षीय संबंधों को और अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने को लेकर आशान्वित हैं ।

जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ मिस्र के विदेश मंत्री सामेह शौकरी को नव वर्ष पर शुभकामनाएं दी। हमारे राजनयिक संबंधों के 75 वर्ष होने के अवसर पर यह साल खास है। साथ मिलकर इसे अधिक ऊंचाइयों तक ले जाने को आशान्वित हूं ।’’

इजराइल के विदेश मंत्री यायिर लापिद के साथ बातचीत का उल्लेख करते हुए जयशंकर ने कहा कि द्विपक्षीय और बहुस्तरीय सहयोग को लेकर चर्चा की गई ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ नववर्ष पर इजराइल के विदेश मंत्री यायिर लापिद के साथ बातचीत हुई । हमारे द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग के बारे में चर्चा की गई । हमारे राजनयिक संबंधों की 30वीं वर्षगांठ मनाने को लेकर आशान्वित हूं । ’’

वहीं, लापिद ने कहा कि दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं और दोनों पक्ष इसे और गहरा बनाने की दिशा में काम करना जारी रखेंगे ।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ आज सुबह अपने मित्र और भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर से बातचीत की। दोनों देशों के संबंध और मजबूत हो रहे हैं । हम इसे और गहरा बनाने की दिशा में काम जारी रखेंगे और सहयोग के नये क्षेत्र तलाशेंगे । ’’

गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कई देशों के विदेश मंत्रियों के साथ चर्चा की । उन्होंने इस दौरान अमेरिका, रूस, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, सिंगापुर, संयुक्त अरब अमीरात, नाइजीरिया, आस्ट्रेलिया, मालदीव, भूटान के विदेश मंत्रियों के साथ बातचीत की ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\