देश की खबरें | जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया समकक्ष पायने के साथ वार्ता की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिसे पायने से शनिवार को बात की।

नयी दिल्ली, 11 सितंबर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता से पहले अपनी ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष मारिसे पायने से शनिवार को बात की।

समझा जाता है कि दोनों विदेश मंत्रियों के बीच अफगानिस्तान के घटनाक्रम और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करने पर बातचीत हुई।

जयशंकर ने ट्वीट किया, “ऑस्ट्रेलिया की मेरी मित्र ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिसे पायने का स्वागत करके प्रसन्नता हो रही है। अब हम अपनी चर्चाएं शुरू कर रहे हैं।”

पायने और ऑस्ट्रेलियाई रक्षा मंत्री पीटर ड्यूटन शनिवार को निर्धारित ‘टू प्लस टू’ मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लेने के लिए तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को यहां पहुंचे।

वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जयशंकर करेंगे।

दोनों रक्षा मंत्रियों ने शुक्रवार को अफगानिस्तान में कमजोर सुरक्षा स्थिति और तालिबान शासित अफगानिस्तान से आतंकवाद के प्रसार की आशंका से संबंधित अपनी "सामान्य चिंताओं" पर चर्चा की।

पिछले कुछ वर्षों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रक्षा और सैन्य सहयोग बढ़े हैं।

पिछले साल जून में, भारत और ऑस्ट्रेलिया ने अपने संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उनके ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष स्कॉट मॉरिसन के बीच एक ऑनलाइन शिखर सम्मेलन के दौरान साजो-सामान जुटाने के संबंध में सैन्य ठिकानों तक पारस्परिक पहुंच के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

ऑस्ट्रेलियाई नौसेना हाल ही में मालाबार नौसैन्य अभ्यास का हिस्सा थी जिसमें भारत, अमेरिका और जापान की नौसेनाएं भी शामिल थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Weather Forecast Today: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी की तपिश, IMD से जानें मुंबई, दिल्ली, चेन्नई सहित अन्य राज्यों में आज कैसा रहेगा मौसम

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड