जरुरी जानकारी | जयशंकर और अमेरिका की व्यापारिक प्रतिनिधि टाई ने द्विपक्षीय व्यापार पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका की व्यापारिक प्रतिनिधि (यूएसटीआर) राजदूत कैथरीन टाई ने अमेरिका दौरे पर आए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की।

वाशिंगटन, 13 अप्रैल अमेरिका की व्यापारिक प्रतिनिधि (यूएसटीआर) राजदूत कैथरीन टाई ने अमेरिका दौरे पर आए भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार संबंधों और वर्तमान हालात के बारे में चर्चा की।

बैठक का जो ब्योरा जारी किया गया उसके मुताबिक इस बैठक में अमेरिका की उप व्यापारिक प्रतिनिधि सारा बिआंची भी शामिल हुईं। इस दौरान अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में आए हालिया परिवर्तनों के बारे में बात की गई और यूक्रेन पर रूस के हमले के वैश्विक व्यापार तथा आर्थिक मामलों पर असर के बारे में चर्चा की गई।

जयशंकर और टाई ने राष्ट्रपति जो बाइडन की हिंद-प्रशांत आर्थिक रूपरेखा शुरू करने संबंधी पहल के बारे में भी विचारों का आदान-प्रदान किया। इस पहल का उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला जैसे अहम मुद्दों पर क्षेत्रीय आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है।

यूएसटीआर की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘दोनों नेताओं का यह मानना था कि नवंबर 2021 में फिर से शुरू किया गया अमेरिका-भारत व्यापार नीति मंच (टीपीएफ) कृषि क्षेत्र समेत अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय व्यापार का विस्तार करने और अवरोधकों को कम करने के लिहाज से लाभदायक है।’’

अमेरिका की वाणिज्य मंत्री जीना रेईमोंडो ने भी विदेश मंत्री जयशंकर से मंगलवार को मुलाकात की और द्विपक्षीय वाणिज्यिक संबंधों के बारे में बात की। रेईमोंडो ने भारत के साथ सरोकार निरंतर बनाए रखने में रूचि दिखाई।

अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘वाणिज्य मंत्री ने अमेरिका-भारत सीईओ फोरम के बारे में जानकारी साझा की। यह भारत और अमेरिका के लिए वाणिज्यिक संबंधों को प्रगाढ़ करने और व्यापार में अवरोधकों को दूर करने के लिए एक अहम मंच है।’’

वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2021-22 में अमेरिका ने भारत को 1.6 अरब डॉलर से अधिक के कृषि उत्पादों का निर्यात किया। 2020-21 में दोनों देशों के बीच कुल 80.5 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ जबकि 2019-20 में 88.9 अरब डॉलर का द्विपक्षीय कारोबार हुआ था।

भारत द्वारा 2020-21 में अमेरिका को 51.62 अरब डॉलर का निर्यात किया गया, 2019-20 में यह आंकड़ा 53 अरब डॉलर था। 2020-21 में भारत ने अमेरिका से 28.9 अरब डॉलर का आयात किया। 2019-20 में यह आंकड़ा 35.9 अरब डॉलर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\