देश की खबरें | गुजरात से जयशंकर और भाजपा के दो अन्य उम्मीदवार राज्यसभा के लिए ‘‘निर्विरोध’’ निर्वाचित घोषित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन उम्मीदवारों को सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए "निर्विरोध" निर्वाचित घोषित कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

अहमदाबाद, 17 जुलाई विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर सहित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन उम्मीदवारों को सोमवार को गुजरात से राज्यसभा के लिए "निर्विरोध" निर्वाचित घोषित कर दिया गया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

जयशंकर के अलावा, छह साल के कार्यकाल के लिए संसद के उच्च सदन के लिए निर्वाचित हुए भाजपा के दो अन्य उम्मीदवारों में केसरीदेवसिंह झाला और बाबूभाई देसाई शामिल हैं।

यह जयशंकर के लिए भाजपा शासित गुजरात से राज्यसभा में दूसरा कार्यकाल होगा। राजनयिक से नेता बने जयशंकर वर्ष 2019 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किये गए थे।

रिटर्निंग ऑफिसर रीता मेहता ने कहा कि तीनों उम्मीदवारों को "निर्विरोध" निर्वाचित घोषित किया गया है।

मेहता ने राष्ट्रीय ई-विधान एप्लिकेशन वेबसाइट पर एक घोषणा में कहा, ‘‘केसरीदेवसिंह दिग्विजयसिंह झाला, देसाई बाबूभाई जेसंगभाई और सुब्रह्मण्यम जयशंकर कृष्णस्वामी को 17 जुलाई को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।’’

सोमवार (17 जुलाई) को नामांकन पत्र वापस लेने की आखिरी तारीख थी और अगर जरूरी होने पर 24 जुलाई को मतदान होना था।

विपक्षी कांग्रेस ने घोषणा की थी कि वह गुजरात से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव में उम्मीदवार नहीं उतारेगी क्योंकि 182 सदस्यीय विधानसभा में उसके पास पर्याप्त विधायक नहीं हैं।

जयशंकर ने अपना नामांकन पत्र 10 जुलाई को दाखिल किया था, जबकि झाला और देसाई ने अपने नामांकन पत्र 12 जुलाई को दाखिल किये थे।

गुजरात के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्य, जुगलजी ठाकोर और दिनेश अनावाडीया को भाजपा ने दोबारा टिकट नहीं दिया, जिनका कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला था। इसके बजाय इस बार झाला और देसाई को मैदान में उतारा गया।

भाजपा ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड 156 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस ने राज्य के गठन के बाद से अपना सबसे खराब प्रदर्शन किया था और सिर्फ 17 सीटें हासिल कर पाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू