देश की खबरें | जैसलमेर: चार लोगों ने रसोइये की पीट-पीट कर की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक रेस्त्रां के रसोइये की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, आठ अगस्त राजस्थान के जैसलमेर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में बीती रात खाना बनाने को लेकर हुए विवाद में चार लोगों ने एक रेस्त्रां के रसोइये की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घटना के समय में वे कथित तौर पर नशे में थे।

रामगढ़ के थानाधिकारी मुक्ता पारीक ने बताया कि यह घटना जिले के रामगढ़ इलाके में हुई, जहां नशे की हालत में चार लोग सोमवार देर रात एक रेस्त्रां में पहुंचे और खाना बनाने को लेकर रसोइये के साथ बहस करने लगे।

उन्होंने बताया कि इस विवाद के बाद हाथापाई हुई जिसके बाद आरोपी ने रसोइये की बुरी तरह पिटाई की और मौके से फरार हो गये।

उन्होंने बताया कि घायल को रेस्त्रां मालिक ने अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान तेलंगाना निवासी शिव देशमुख के रूप में हुई।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। परिजनों के यहां पहुंचने पर उसका पोस्टमार्टम करवाया जायेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज