देश की खबरें | जैसलमेर: सरकारी स्कूल का प्रवेशद्वार गिरने से बच्चे की मौत, एक छात्रा व अध्यापक घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जैसलमेर जिले में सोमवार को एक सरकारी स्कूल भवन का प्रवेशद्वार गिरने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई जो अपनी बहन को स्कूल से लेने आया था।

जयपुर, 28 जुलाई जैसलमेर जिले में सोमवार को एक सरकारी स्कूल भवन का प्रवेशद्वार गिरने से सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई जो अपनी बहन को स्कूल से लेने आया था।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे में एक छात्रा व एक शिक्षक घायल हो गए।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सोमवार को गांव पूनमनगर के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में छुट्टी होने के समय हुआ। प्रवेशद्वार गिर गया और अपनी बहन को लेने आए बच्चे की मौत हो गई जबकि शिक्षक अशोक कुमार सोनी (40) तथा एक अन्य छात्रा प्रिया (पांच) घायल हो गए।

मृतक की पहचान अरबाज खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि प्रवेशद्वार की स्थिति पिछले कुछ समय से जर्जर थी।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन की टीम, उपखंड अधिकारी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं स्थिति का जायजा लिया। घायल शिक्षक व छात्रा को प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा गया है।

अधिकारियों के अनुसार जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम विकास अधिकारी को निलंबित करने के निर्देश दिए एवं कहा कि इस जांच में अगर कोई दोषी पाया जाता है तो सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

साथ ही, उन्होंने निर्देश दिए कि जिले के समस्त सरकारी विद्यालयों में भवनों की संरचनात्मक सुरक्षा की तत्काल समीक्षा की जाए एवं जहां भी मरम्मत या पुनर्निर्माण की आवश्यकता हो, वहां प्राथमिकता से कार्य करवाया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया है।

घटना से गुस्साए परिजन बच्चे के शव के साथ स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं।

एक अधिकारी ने कहा, "परिजनों से बातचीत जारी है।"

राज्य में सरकारी स्कूल भवन का हिस्सा गिरने की चार दिन में यह दूसरी घटना है। पिछले शुक्रवार को झालावाड़ के पिपलोदी में सरकारी स्कूल की इमारत का एक हिस्सा ढह जाने से सात छात्रों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।

पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने हादसे पर शोक जताते हुए कहा कि यह हादसा राज्य सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

उन्होंने 'एक्स' पर लिखा, “ झालावाड़ दुखांतिका के बाद इस प्रकार से एक बार फिर एक छात्र की मृत्यु होना प्रदेश सरकार के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।”

गहलोत ने लिखा, “अभी बारिश का मौसम चल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मेरा आग्रह है कि शीघ्रता से कदम उठाएं ताकि किसी और मासूम की जान न जाए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड